Hindustanmailnews

इंदौर

Breaking…अखिलेश शाह ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नामांकन बिना शर्त वापस लिया

*ब्रेकिंग न्यूज – इंदौर विधानसभा 3 से भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश शाह ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नामांकन बिना शर्त वापस लिया.*

Breaking…अखिलेश शाह ने भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में अपना नामांकन बिना शर्त वापस लिया Read More »

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आज शिवयोग का अनूठा संयोग

पति-पत्नी के पावन प्रेम का प्रतीक पर्व करवा चौथ बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी। रात्रि के समय चलनी से पहले चंद्रदेव के दर्शन करेंगी। उसके बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत का पारायण करेंगी। इस बार करवा चौथ के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेगा, जो फलदायी होगा। साथ ही शिवयोग का भी संयोग रहेगा। भोपाल में चंद्रोदय रात्रि 8:28 बजे होगा। करवाचौथ के लिए की जाने वाली खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। कई महिलाओं ने कल ही करवा, चलनी, पूजा की थाली, साड़ी, शृंगार, चूड़ी आदि की खरीदारी की, तो वहीं मेंहदी लगवाने के लिए भी महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं।

ऐसी रहेगी व्यवस्था
करुणा धाम आश्रम समिति सदस्यों ने बताया कि करवाचौथ व्रत करने वाली महिलाओं को अपने घर से सिर्फ चलनी और करवा लाना होगा। समस्त पूजन सामग्री कार्यक्रम स्थल पर ही दी जाएगी। 20 से 25 स्वयंसेवकों द्वारा पूरी व्यवस्था की जाएगी। चंद्र दर्शन होते ही आतिशबाजी की जाएगी। करवा चौथ स्थल पर सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है। जहां खड़े होकर दंपती सेल्फी ले सकते हैं। करवा चौथ पूजन से पहले नीलेश आचार्य सुनील श्रीवास्तव तलैया की सुंदरकांड मंडली के द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। व्रत धारी परिवार के भोजन की व्यवस्था आश्रम में रहेगी।

पंजाबी महिला विंग राधाकृष्ण
मंदिर में मनाएगा करवाचौथ
पंजाबी समाज महिला विंग इस बार पंजाबी बाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर में करवाचौथ का व्रत बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रहा है। विंग की सदस्याओं ने बताया कि बुधवार को होने वाले पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके, डेकोरेटिव थाली और करवा लेकर पहुंचेंगी, जहां दोपहर 3.30 बजे से पूजा शुरू होगी। महिलाएं विधि विधान से पूजा करने के बाद चांद के दर्शन करेंगी, उसके बाद ही अपना व्रत खोलेंगी। पूजा के बाद यहां डांस के साथ अन्य एक्टिविटी भी आयोजित की गई हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आज शिवयोग का अनूठा संयोग Read More »

चार पहिया वाहन से सफर में बिगड़ जाती थी पत्नी की तबीयत, तब से बाइक बनी लंबे सफर की साथी

इंदौर के मदन (51) और उनकी पत्नी सुषमा (47) शर्मा हाल ही में मोटरसाइकिल से 5 हजार किमी का सफर तय करके नेपाल से इंदौर लौटे हैं। इनका निवास न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी में है। इन्होंने नेपाल में मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर जाकर दर्शन किए। दोनों ने सीताजी के विवाह स्थल ‘स्वयंवर मंडप’ में शीश झुकाए और अखण्ड सौभाग्य की प्रार्थना कर सिंदूर प्राप्त किया। आज ‘करवा चौथ’ पर सुषमा यही सिंदूर धारण करके पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। पत्नी की इच्छा और समस्या के चलते दंपति बाइक से अब तक वैष्णोदेवी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वर सहित 18 हजार किमी की यात्रा कर चुके हैं। इनका अगला पड़ाव नर्मदा परिक्रमा है। मध्यमवर्गीय मदन शर्मा के परिवार में पत्नी, बेटी पलक, बेटा नमन और मां पुष्पा हैं। पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी में जॉब करते हैं, पत्नी गृहिणी हैं। बेटी पुणे में इंफोसिस कंपनी में है। बेटा नमन अभी साइबर सिक्युरिटी की पढ़ाई कर रहा है। दंपति की शादी को 27 साल हो चुके हैं। पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है।
बाइक से सफर शुरू करने की कहानी- सुषमा को बचपन से बस, कार में सफर करने के दौरान अक्सर उल्टियां होती हैं। दवाइयां खाने के बाद भी उन्हें वाहन में घुटन होती है। इसी कारण से वह दूर का सफर नहीं करती हैं। 2011 में दंपति इंदौर के लालबाग के पास स्थित वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान इनकी इच्छा थी कि वह वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए भी जाएंगे, लेकिन उल्टियां होने के कारण हल नहीं निकल रहा था। दोनों जैसे ही इंदौर के वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचे तो वहां भीड़ थी। तब मंदिर में निर्माण चल रहा था। इसके चलते एक दरवाजा से ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस पर सुषमा ने पति से कहा कि उन्हें तो वैष्णोदेवी जाकर ही दर्शन करना है। प्लान बनाया कि बाइक से ही चलेंगे, क्योंकि फोर व्हीलर से जाएंगे तो रास्ते में उल्टियां होंगी। एक मिनट के लिए पति ने भी सोचा और फिर सहमति दे दी। फिर दोनों यहां से बिना दर्शन के ही लौट गए और वैष्णोदेवी जाने का प्लान बनाया।
खुद की पुरानी एक्टिवा थी इसलिए भाई की बाइक से पहुंचे थे वैष्णोदेवी- उस दौरान शर्मा के पास पुरानी एक्टिवा थी जिससे इतना लंबा सफर मुश्किल था। इस पर उन्होंने अपने बड़े भाई हरीश को अपनी बात बताई। फिर उनकी तीन साल पुरानी बाइक ली। इसके साथ ही उन्हें और सिर्फ मां व बच्चों को बताया कि दोनों बाइक से दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसमें सभी ने सहमति दी। दोनों ने इंदौर के वैष्णोदेवी मंदिर से पहली बार बाइक से सफर शुरू किया। फिर एक बार दोस्त से बाइक लेकर यात्रा की, तीसरी यात्रा खुद की नई बाइक से की। तब से यह सिलसिला चल रहा है।

चार पहिया वाहन से सफर में बिगड़ जाती थी पत्नी की तबीयत, तब से बाइक बनी लंबे सफर की साथी Read More »

विधायक का टिकट बदलो, वर्ना सामूहिक इस्तीफे

जिले की हाईप्रोफाइल सीट मानी जानी वाली पर भाजपा के लिए भी खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है। टिकट वितरण से नाराज कार्यकर्ताओं की एक बैठक मिलन महल में हुई। यहां पर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी हाईकमान विधानसभा चुनाव का टिकट बदले। टिकट नहीं बदला जाता है तो सभी कार्यकर्ता सामूहिक इस्‍तीफा देंगे, साथ ही चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर उतरेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे। टिकट बदलने के लिए 28 अक्‍टूबर तक का समय पार्टी हाईकमान को दिया गया है। इसके बाद सामूहिक इस्‍तीफे के साथ नामांकन-पत्र दाखिल करने का निर्णय लिया गया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव के समर्थन में कार्यकर्ता उतर आए हैं। इस बैठक में पूर्व जिलाध्‍यक्ष यादव के समर्थन में पूर्व विधायक करणसिंह पंवार, अनंत अग्रवाल, निर्भयसिंह पटेल, पूर्व नपाध्‍यक्ष पीथमपुर देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल समेत धार, तिरला और पीथमुपर से बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता धार पहुंचे थे। यहां उन्‍होंने यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, साथ ही चुनाव लड़ने का प्रस्‍ताव भी बैठक में पास किया गया।
पूर्व जिलाध्‍यक्ष राजीव यादव ने कहा कि पंद्रह साल से विधायक भाभी हंै। इस बार फिर टिकट लेकर आए हैं। अगली बार उनकी बेटी का टिकट ले आएंगी। वंशवाद और परिवारवाद यहां नहीं चलेगा। बात विधायक बनने की नहीं है, यह व्‍यवस्‍था की लड़ाई है और इसके लिए आप कार्यकर्ताओं को यह तय करना है। यादव ने कहा- पार्टी से टिकट बदलने की मांग सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। टिकट नहीं बदलने पर कार्यकर्ता सामूहिक इस्‍तीफा देंगे और चुनाव लड़ेंगे। मैं 29 अक्‍टूबर को जनता के बीच जाऊंगा। जनता तय करेगी तो मैं चुनाव लडूंगा।

विधायक का टिकट बदलो, वर्ना सामूहिक इस्तीफे Read More »

महाज्ञानी रावण से सीख लेने भेजा था लक्ष्मण को

विजयादशमी पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में तो जाना ही जाता है, लेकिन यह भी हकीकत है कि जिस रावण को बुराई के पुतले के रूप में दहन किया जाता है, उसी लंकापति रावण से सीख लेने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को भेजा था। यही कारण है कि रावण की पूजा करने वालों की भी देश में कमी नहीं है। मंदसौर में तो दामाद मानकर रावण को याद किए जाने के साथ उनका मंदिर भी है, जहां पूजन भी किया जाता है। रावण इस संसार के नीति, राजनीति और शक्ति के महान पंडित थे। लक्ष्मण उनके सिर की तरफ जाकर खड़े हो गए तो रावण कुछ बोले नहीं। उन्होंने जब राम को यह बात बताई तो उन्होंने समझाया किसी से ज्ञान प्राप्त करने के लिए उसके सिर नहीं, बल्कि चरणों के पास खड़ा होना चाहिए।
रावण ने मरने से पहले क्या कहा?
ल्ल रावण लक्ष्मण को ज्ञान देते हुए कहा था- किसी भी शुभ काम के लिए देरी नहीं करें, अशुभ काम को टालने का प्रयास करना चाहिए।
ल्ल अपनी शक्ति और पराक्रम में इतना घमंड नहीं करना चाहिए या इतना अधिक अंधा नहीं होना चाहिए कि शत्रु तुच्छ लगने लगे।
ल्ल अपने शत्रु और मित्र के बीच पहचान करने की समझ होनी चाहिए। कई बार हम शत्रु को अपना मित्र समझ लेते हैं, जिसे हम शत्रु समझकर पराया कर देते हैं, वही हमारे असली मित्र होते हैं।
ल्ल अपने जीवन के गूढ़ रहस्यों के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए, फिर चाहे वह आपका कितना भी सगा क्यों न हो। विभीषण जब लंका में था, तब वह मेरा शुभेच्छु था, राम की शरण में गया तो मेरे ही विनाश का कारण बन गया।
ल्ल किसी भी पराई स्त्री पर बुरी नजर नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति पराई स्त्री पर बुरी नजर रखता है, वह नष्ट हो जाता है।

महाज्ञानी रावण से सीख लेने भेजा था लक्ष्मण को Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights