Hindustanmailnews

इंदौर

नियम से नहीं चले पब तो संचालकों की खैर नहीं

इंदौर के विजयनगर में मिथ्या पब में युवक-युवतियों और सेना के जवानों की बीच मारपीट-विवाद के बाद सेना के अफसरों ने फुटेज मांगे हैं। पुलिस ने सभी फुटेज आर्मी अफसरों को उपलब्ध कराए हैं, साथ ही कार्रवाई की भी मांग की है। दूसरी ओर सेना के जवानों का नाम सुनकर डरे युवक-युवतियों और पब संचालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इनका कहना है कि सेना के जवान इंदौर में कई बार थानों में घुसकर पुलिस को पीट चुके हैं। ऐसे में हमने कार्रवाई की मांग की तो हमें ही नुकसान उठाना पड़ेगा। दूसरी ओर पबों में आए दिन हो रहे विवादों के बाद कलेक्टर आशीष सिंह एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पब और बार संचालकों को चेतावनी दी है कि देर रात तक खुले रहने वाले पबों पर जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। कलेक्टर ने पब और बार संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजयनगर टीआई सीबी सिंह के मुताबिक द मिथ्या पब के सीसीटीवी से पुलिस ने विवाद के फुटेज निकाले हैं। इसमें जवानों द्वारा ही आगे जाकर विवाद की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सेना के एक जवान ने कांच की बोतल उठाई। युवक को मारने पर वह दूसरे जवान को ही लग गई। इस घटनाक्रम को जवानों ने पब में मौजूद युवक-युवतियों पर मढ़ दिया। विजय नगर में रात में हुए विवाद के बाद सुबह तक जानकारी महू आर्मी के अफसरों तक पहुंची। उन्होंने इंदौर पुलिस से संपर्क कर विवाद की जानकारी और फुटेज मांगे।

नियम से नहीं चले पब तो संचालकों की खैर नहीं Read More »

कीमत डेढ़ करोड़ रुपए… कराएंगी आरामदायक सफर

इंदौर में राजीव गांधी चौराहे से देवास नाका तक इफळर पर अब नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यह रूट 11.5 किमी लंबा है। अभी यहां उठॠ और डीजल बसें ही चल रही हैं। जल्द ही सभी डीजल बसों को हटाकर इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर दी जाएंगी। ये बसें साउथ के त्रिची से आएंगी। डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की पहली ई-बस आ गई है। इसे जल्द ही इफळर पर उतारा जाएगा। बस की खासियत यह है कि गड्‌ढों और स्पीड ब्रेकर पर भी इसमें दचके नहीं लगेंगे। इसके सस्पेंशन वॉल्वो बस की तरह एयर सस्पेंशन के हैं। सीटें गद्देदार हैं। इफळर पर ऐसी कुल 30 ई-बसें चलाई जाएंगी। बाकी बसें जल्द इंदौर आ जाएंगी।
अभी इफळर पर 49 में से 29 बसें सीएनजी… बाकी डीजल वाली- इंदौर के इफळर पर अभी कुल 49 बसें चल रही हैं। इनमें 29 बसें सीएनजी हैं, बाकी डीजल हैं। डीजल की इन 20 बसों को इलेक्ट्रिक बस से बदल दिया जाएगा। इसके अलावा 10 नई बसें भी चलाई जाएंगी। इससे बस ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। एआईसीटीएसएल के अधिकारियों का कहना है कि डीजल बसों को रिप्लेस करने का मुख्य उद्देश्य इंदौर इफळर को ग्रीन कॉरिडोर बनाना है। नई बसें आने के बाद यहां चलने वाली बसों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 59 हो जाएगी। अभी बस का राजीव गांधी डिपो के अंदर ही चार्जिंग, कैपेसिटी और कम्फर्ट सहित अन्य प्वॉइंट पर ट्रॉयल किया जा रहा है।
बस में नहीं लगेंगे झटके, स्वीच कंपनी ने बनाया है मॉडल- इंदौर में चलने वाली 1.5 करोड़ रुपए कीमत वाली बसों को हिंदुजा ग्रुप की स्विच मोबिलिटी कंपनी ने बनाया है। बस का नाम ए्रश्12 है। हिंदुजा ग्रुप की तरफ से बस के साथ इंदौर आए एडब्लयूएम बोनी सहाय ने बताया कि इस बस की खासियत यह है कि इसमें 36 सीटें हैं। खड़े होने वाले यात्रियों के लिए 24 हैंडल है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस की सीटें गद्देदार बनाई गई हैं। बस में यात्रियों को दचके और झटके नहीं लगे… इसके लिए एयर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है, वहीं बस को फुल चार्ज होने में 1 से 3 घंटे का समय लगता है।
इंदौर प्रदेश का इकलौता शहर, जहां पर बीआरटीएस- इंदौर में 2013 में शुरू हुआ इफळर कॉरिडोर अब प्रदेश का इकलौता बीआरटीएस बन गया है, क्योंकि भोपाल में बना बीआरटीएस खत्म किया जा रहा है।

कीमत डेढ़ करोड़ रुपए… कराएंगी आरामदायक सफर Read More »

इंदौर जिला अस्पताल के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगीराजस्व अभियान प्रभावी रूप से हो संचालित- संभागायुक्त

संभागायुक्त मालसिंह ने संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्व अभियान अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से चलाएं। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण तेजी से निराकृत किए जाएं, वहीं नक्शा तरमीम की कार्रवाई भी शत्-प्रतिशत सुनिश्चित हो। संभागायुक्त मालसिंह ने निर्देशित किया- बड़े खातों को उनके सभी वारिसों के नाम से किए जाएं, ताकि छोटे खाताधारक को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने इंदौर जिला अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त मालसिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इंदौर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों से चर्चा की। बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। इंदौर में जिला चिकित्सालय के कार्य में धीमी प्रगति पर भी संभागायुक्त द्वारा चिंता जतायी गई। कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह द्वारा बताया गया कि अब यह कार्य तेजी से किया जाएगा। इंदौर में उमरीखेड़ा में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घर में नलजल पेयजल आपूर्ति की पीएचई की योजना की समीक्षा करें और इस कार्य में कहीं पर भी कोई कमी रह गई है तो इसकी पूर्ति करें तथा एक सप्ताह के भीतर अद्यतन रिपोर्ट प्रेषित करें।

इंदौर जिला अस्पताल के निर्माण में देरी पर जताई नाराजगीराजस्व अभियान प्रभावी रूप से हो संचालित- संभागायुक्त Read More »

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : संघ के स्वयंसेवकों द्वारा घोषवादन

550 वर्षों के सतत् संघर्ष के पश्चात भगवान राम लला का दिव्य मंदिर पावन अयोध्या धाम में बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी को भगवान राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के महोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, घोष विभाग इंदौर द्वारा भगवान रणजीत हनुमानजी के मंदिर प्रांगण में पूर्ण गणवेश में 388 स्वयसेवकों द्वारा घोषवादन किया गया, जिसमें 166 आनक वादक, 32 शंख वादक, 25 प्रणव वादक,14 त्रिभुज वादक, 29 झल्लरी वादक, 83 वेणु वादक, 14 वंशी वादक, 3 नागांग वादक, 3 मधुरिका वादक, 1 स्वरद वादक, 2 तूर्य वादक, 1 मुख सवादिनी वादक एवं 15 संचालन टोली में वादक थे। इस वादन में करीब 12 रचनाएं एवं वेणु पर अलंकार राम भजनों की घोष वादकों द्वारा प्रस्तुत की दी गई।
समाज से लगभग 500 से अधिक गणमान्य लोग पधारे और घोष की रचनाओं का आनन्द लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष संत (प्रख्यात वेणु वादक व पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के शिष्य) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री एवं इंदौर विभाग संघचालक डॉ. मुकेश मोढ मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में आशुतोष शर्मा, प्रान्त घोष प्रमुख का उद्बोधन रहा।

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव : संघ के स्वयंसेवकों द्वारा घोषवादन Read More »

भगवान राम सबके… मर्यादा, प्रेम, त्याग, तपस्या जीवन में उतारना जरूरी – चड्ढा

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
प्रभु राम के अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कांग्रेस ने गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर भव्य सुंदर काण्ड के साथ भजन कार्यक्रम भी रखा। भजनों पर कांग्रेसी खूब नाचे, दीपक लगाए, खिचड़ी भी वितरित की।
मप्र कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी ने बताया- प्रभु श्रीराम के अयोध्या में हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा के नेतृत्व में आज गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर विधिविधान से सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। भजनों की धुन पर कांग्रेस नेता खूब नाचे। गांधी भवन को दीपक से सजाया गया। खिचड़ी प्रसाद बांटी गई। इस अवसर पर सुरजीत चड्ढा ने कहा कि राजीव गांधी का सपना आज साकार हुआ है। राम भगवान सबके हैं, प्रभु राम जैसी मर्यादा, प्रेम, त्याग, तपस्या, जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी गांधी का सपना ‘रामराज्य’ साकार हो सकता है। कार्यकम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, अर्चना जायसवाल, अरविंद बागड़ी, महेंद्र रघुवंशी, प्रेम खड़ायता, अमन बजाज, देवेंद्रसिंह यादव, नीलाभ शुक्ला, किरण जिरेती, मनीषा शिरोढ़कर, निखिल वर्मा, प्रवेश यादव, अनूप शुक्ला, मुकेश ठाकुर, प्रहलाद महावार, राज हींगेकर, सन्नी राजपाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

भगवान राम सबके… मर्यादा, प्रेम, त्याग, तपस्या जीवन में उतारना जरूरी – चड्ढा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights