Hindustanmailnews

इंदौर

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पचौरी सहित पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल भाजपा में

इंदौर-1 और देपालपुर में भी भाजपा का कॉम्पीटिशन लगभग खत्म……..

इंदौर। भारत जोड़ने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब से न्याय यात्रा शुरू की तब से उनके नेताओं ने पार्टी छोड़ना शुरू कर दिया था। मणिपुर से सिलसिला शुरू हुआ। मप्र में भी कायम रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल ने शनिवार सुबह भाजपा ज्वाइन कर ली। राजनीतिक संत की संज्ञा देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पचौरी को पार्टी का हिस्सा बनाया। बोले उनकी जगह कांग्रेस जैसी सनातन विरोधी पार्टी में नहीं है। इस राजनीतिक उठापटक ने इंदौर-1 और देपालपुर को सांवेर, इंदौर-2 और इंदौर-4 की तरह करीब-करीब प्रतिद्वंदी मुक्त कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष कमलनाथ सहित एक दर्जन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की प्लानिंग विफल रही। इसके बाद पचौरी व उनके सहयोगी भाजपा नेताओं के संपर्क में आए। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा की मौजूदगी में पचौरी, राजूखेड़ी, शुक्ला, पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा का हिस्सा बने। कांग्रेस की सरकार में पचौरी कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे। दूसरे बड़े नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी हैं, जो तीन बार धार से सांसद रहे हैं।
बदलेगी इंदौर की राजनीति…
इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला के साथ ही देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हुए। शुक्ला ने 2018 में दो बार के विधायक सुदर्शन गुप्ता को शिकस्त दी थी। 2022 में पुष्यमित्र भार्गव से महापौर चुनाव और 2023 में कद्दावर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से भारी मतों से हारे। 2018 में नर्मदा-गंभीर जैसी महत्वपूर्ण योजना के बावजूद विशाल पटेल ने मनोज पटेल को मात दी थी। 2023 में त्रिकोणीय मुकाबला होने के बाद भी हारे। दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलाने में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका अहम है। विजयवर्गीय ने इससे इंदौर-1 और देपालपुर में राजनीतिक प्रतिद्वंदता करीब-करीब समाप्त कर दी। क्योंकि इंदौर-1 में शुक्ला से पहले ही कमलेश खंडेलवाल भाजपा में जा चुके हैं। इंदौर-5 से लगातार दूसरी बार हारने के बाद सत्यनारायण पटेल राजनीतिक सन्यास की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस मोतीसिंह को पहले ही बाहर कर चुकी है। पटेल भीतरघातियों से परेशान थे। शुक्ला को अवैध खनन में 140 करोड़ का नोटिस मिला था। खजराना में उनकी कॉलोनी संकट में थी।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पचौरी सहित पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल भाजपा में Read More »

भिक्षुक मुक्त अभियान का बढेÞगा दायराबच्चों के साथ अब बड़े उम्र के भिखारियों पर भी होगी कार्रवाई

कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों से होगी मॉनिटरिंग
हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
इंदौर शहर को स्वच्छता के बाद अब भिक्षुकमुक्त शहर बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रशासन अब अभियान को और अधिक गति देकर प्रभावी बनाने में जुट गया है। अभियान के प्रभावी बनाने के साथ अब अभियान का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। अब बाल भिक्षुकों के साथ ही बड़ी उम्र के भिक्षुकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर कार्रवाई के लिए गठित दल में अब पुलिस भी साथ रहेगी, साथ ही वरिष्ठ स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
यह जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा भिक्षुक मुक्त शहर बनाए जाने के संबंध में ली गई समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर गौरव बैनल, सपना लोवंशी, डीसीपी हंसराज सिंह सहित अन्य संबंधित अफसर मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि बाल भिक्षुक मुक्त करने के अभियान को आशातीत सफलता मिली है।
इस अभियान को निरंतर चलाए जाने की जरूरत है, साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह ने अभियान का दायरा बढ़ाते हुए अब बड़े उम्र के भिक्षुकों के विरूद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को और अधिक गति देकर प्रभावी बनाएं। शहर में कहीं भी भिक्षुक दिखाई नहीं दें। यह कार्रवाई सोमवार से ही प्रारंभ करने के उन्होंने निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। स्मार्ट सिटी मिशन कार्यालय द्वारा निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी अलग से बनाया जाए।

सूचना मिलते ही की जाती है कार्रवाई
उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएं, जहां से बड़ी संख्या में भिक्षावृत्ति के लिए भिक्षुक आते हैं। पहले इन लोगों को समझाइश दी जाए। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर कार्रवाई की जाए। अभी तक 303 परिवारों को भिक्षावृत्ति नहीं करने की समझाइश दी गई है। अभियान के तहत 112 बच्चों को भी भिक्षावृत्ति नहीं करने के बारे में समझाया गया। भिक्षावृत्ति करते पाए जाने पर 20 बच्चों को अभिरक्षा में लिया गया। कुछ मामलों में दोषियों के विरूद्ध एफआईआर भी कराए गई है। भिक्षावृत्ति की सूचना देने वालों को एक हजार रुपए नकद देकर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। भिक्षावृत्ति संबंधी सूचना देने के लिए वॉट्सएप नंबर 9691729017 जारी किया गया है। इस नंबर पर अभी तक 26 नागरिकों ने भिक्षावृत्ति की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दलों द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई।

भिक्षुक मुक्त अभियान का बढेÞगा दायराबच्चों के साथ अब बड़े उम्र के भिखारियों पर भी होगी कार्रवाई Read More »

महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने नि:शुल्क क्लासेस चालू की जाएंगी : तसनीम अजबशाह

विश्व महिला दिवस पर भारतीय वूमेंस कम्युनिटी के बैनर तले महिलाओं के उत्थान के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक महिलाओं का सम्मान भी किया गया। भारतीय वूमेन कम्युनिटी की संस्थापक तसनीम अजबशाह ने बताया कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर एवं 52वें धर्मगुरु हिज होलिनेस डॉक्टर सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब (रि.अ) के सालगिरह के मुबारक मौके पर महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर तीन वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष रियल हाउस क्वीन कॉन्टेस्ट 3.0 में उन सभी महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी योग्यता और कुशलता के दम पर एक अच्छे मुकाम को हासिल किया और महिलाओं को आगे लाने में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साधना गोलछा और पूजा दवे ने शिरकत की। मारिया प्रेसवाला, निसरीन सिंगापुरवाला, नफीसा हुसैन, स्किन अत्तार, अमातुल्लाह दाऊदी, जैनब टीनवाला, दमयंती मंसूत्रा, फरहीन होम बेकर, तहरी क्रिएशन इन सभी के समाज के प्रति किए गए योगदान की सराहना की गई और इन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण घर के कामों को की जाने वाली प्रतियोगिता रही, जैसे- फ्रूट कार्विंग, मेहंदी एंड में, मेकअप मावेन आदि नाम दिए गए और इन सबमें से चुनकर आने वाली टॉप-10 महिलाओं में से 1 क्वीन अल्फिया बूटवाला को क्वीन के टाइटल और क्राउन से सम्मानित किया गया।

महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने नि:शुल्क क्लासेस चालू की जाएंगी : तसनीम अजबशाह Read More »

हर साल की तरह इस साल भी व्यवस्था बदहालदेवगुराड़िया में लगा शिवरात्रि मेला, सड़क पर वाहनों का रैला

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
देवगुराड़िया प्राचीन महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर जो मेला लगा है उसके कारण नेमावर रोड की यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आ रही है। गुरुवार की रात से ही खुड़ैल की तरफ जाने वाले वाहनों को नायता मुंडला से सनावदिया होते हुए कंपेल-पिवड़ाय रोड से जोड़ा गया जिसकी वजह से सनावदिया, राजधरा, जामनिया खुर्द जैसे गांवों में जाम की स्थिति बनी रही। बायपास पर भी जाम लगा रहा। शुक्रवार की सुबह भी यही स्थिति रही।
शिवरात्रि के कारण नेमावर रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ऐसे में डबल चौकी पहुंचने के दो ही रास्ते हैं। कनाडिया-सेमल्याचाऊ-खुडैल या फिर मुंडला नायता अंडर पास से सनावदिया- जमानिया खुर्द, राजधरा, पिवड़ाय, कम्पेल, पेड़मी और शिवनी होते हुए डबल चौकी। रास्ता थोड़ा लम्बा है लेकिन अच्छा है। हालांकि यहां सनावदिया, राजधरा, जामनिया खुर्द, कंपेल और पेड़मी में लोगों के घर सड़क तक बने हुए हैं। इसीलिए जब यातायात डायर्वट किया गया तो गांवों के साथ ही बायपास पर भी वाहन फसे रहे। जिन्ळें पुलिस ने मशक्कत के बाद निकाला।
शुक्रवार सुबह भी यही स्थित थी। मेले और मंदिर में जाने वालों के कारण डावर्शन बरकरार रहा। हालांकि इससे श्रृद्धालुओं को राहत मिली।
यातायात विशेषज्ञ और वरिष्ठ इंजीनियर अतुल सेठ इसे सरकारी लापरवाही मानते हैं। उनका कहना है कि शिवरात्रि पर मेला पहली बार नहीं लग रहा है। यह सालाना व्यवस्था है। इंदौर में पदस्थ अफसरों को न क्षेत्रीय पर्वों की जानकारी है। न ही धार्मिक स्थलों का महत्व पता है। सबकी नजरें सिर्फ खजराना और रणजीत हनुमान मंदिर पर है। हर साल समस्या आती है लेकिन उसे नोट नहीं किया जाता। इसीलिए यह भी सुनिश्चित नहीं हो पाता कि अगले साल दिक्कत नहीं आएगी।

हर साल की तरह इस साल भी व्यवस्था बदहालदेवगुराड़िया में लगा शिवरात्रि मेला, सड़क पर वाहनों का रैला Read More »

ताला तोड़ने के लिए उठा लिए पत्थर…

नेहरू स्टेडियम में गुरुवार रात साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर था और शाम 6 बजे शुरू होना था। लेकिन रात 8 बजे तक शुरू नहीं हो सका। देरी के कारण महिलाएं घर लौटने लगीं। तब विवाद की स्थिति बन गई।
महिलाएं कार्यक्रम छोड़कर जाने लगी तो उन्हें रोकने के लिए स्टेडियम के गेट नंबर एक पर ताला लगा दिया गया। नाराज महिलाओं ने पत्थर उठा लिए। ताला तोड़ने की कोशिश की। हालांकि बाद में नगर निगम के अधिकारियों के दखल के बाद ताला खोलना पड़ा। अपने तय कार्यक्रम से लेट होकर सीएम डॉ. मोहन यादव करीब सवा आठ बजे पहुंचे। उन्होंने साड़ी वॉकथान को औपचारिक तौर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर महिलाओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि साड़ी भारतीय परिधान ही नहीं, यह महिलाओं के लिए गर्व का भी विषय है। कार्यक्रम के लिए महिलाओं को दोपहर 3 बजे से ही बुला लिया गया था। कई महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर आई, जो परेशान होती रही। इस कार्यक्रम में 25 हजार महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन हालात यह रहे कि स्टेडियम में कुल जमा 100 महिलाएं भी नहीं थी।

ताला तोड़ने के लिए उठा लिए पत्थर… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights