Hindustanmailnews

इंदौर

6 माह में मात्र 10 फीसदी काम…

इंदौर। मध्यप्रदेश की आईटी सिटी इंदौर में मौजूद क्रिस्टल आईटी पार्क और अतुल्य आईटी पार्क में कई साल पहले ही जगह फुल हो गई थी। जिसके चलते नए निवेश के लिए आईटी कंपनियों को स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए क्रिस्टल आईटी पार्क के पास खाली 5.89 एकड़ जमीन पर रेडी टू स्टार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत आईटी पार्क- 3 बनाने का निर्णय लिया गया। लंबे समय इस प्रोजेक्ट को अटकने के बाद आखिरकार 14 सितम्बर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने आईटी पार्क 3 का आॅनलाइन शिलान्यास व भूमिपूजन किया। 424 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कार्य मप्र औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी) द्वारा किया जा रहा है। दिसंबर 2025 तक इस आईटी पार्क को पूरी तरह से तैयार कर संचालन प्रारम्भ करने का लक्ष्य तय किया गया है। लेकिन 6 माह में इसका मात्र 10 फीसदी काम ही पूरा हो सका है जबकि इस अवधि तक 20 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। यदि निर्माण कार्य की यही स्थिति रही तो 75 मीटर ऊंची 19 मंजिला (2 बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर) इस आईटी पार्क 3 की बिल्डिंग का तय समय सीमा में बनना मुश्किल है। हालांकि एमपीआइडीसी की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और आईटी पार्क 3 के निर्माण की प्रभारी उमा शर्मा का दावा है कि इसका निर्माण तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
दो मंजिलों पर होगा डेटा सेंटर
यहां दूसरे और तीसरे माले पर डेटा सेंटर तैयार किया जाएगा। बिल्डिंग में 24 घंटे पावर बैकअप और सीसीटीवी सर्विलांस होगा। यहां सोलर पैनल से स्ट्रीट लाइट रोशन होगी। इसके अलावा आईटी पार्क-3 में 18 लिफ्ट भी रहेंगी।

फ्लाय एश से बनी ईटों का हो रहा इस्तेमाल
एमपीआइडीसी द्वारा इस इमारत को ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के तहत तैयार किया जा रहा है। इनके निर्माण में फ्लाय एश से बनी ईटों का इस्तेमाल हो रहा है। दिन में प्रकाश व वेंटीलेशन का भी विशेष ध्यान रखें जाने की बात एमपीआइआईडीसी अधिकारियों ने कही है। वर्तमान में अतुल्य आइटी पार्क की इमारत ही ग्रीन ब्रिल्डिंग अवधारणा पर बनी हुई है।

6 माह में मात्र 10 फीसदी काम… Read More »

प्रचारकों की सूची से साध्वियों की छुट्‌टी

इंदौर/भोपाल। मिशन ‘400 पार’ में जुटी भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कड़वे वचनों के कारण प्रदेश की दोनों ही साध्वियों (उमा भारती और प्रज्ञा ठाकुर) को सूची से बाहर रखा गया है, वहीं 15 दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आए सुरेश पचौरी को भाजपा पर भरोसे का प्रसाद मिला है। पार्टी ने उन्हें अपना स्टार मान लिया है। इन सितारों के सहारे पार्टी ने जातिगत और क्षेत्रीय गणित को साधने की कोशिश की है।
प्रदेश के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मप्र में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। कांग्रेस से बीजेपी में आए सुरेश पचौरी सहित 40 स्टार प्रचार बनाए गए हैं, जो मध्यप्रदेश में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

क्यों किया भारती को बाहर…
विधानसभा चुनाव से पहले उमा भारती ने कहा था- वह कुछ दिन हिमालय में रहेंगी। फिर उमा ने ट्वीट करके बीजेपी सरकार की अधूरे काम भी गिनाए हैं, पार्टी को आईना भी दिखाया और बताया कि बीजेपी की सरकार में गोसंवर्द्धन और गोसंरक्षण के काम संतोषजनक स्थिति में नहीं पहुंचे। उन्होंने भोजशाला का भी जिक्र किया था। सरस्वती माता केन्द्र-राज्य में हमारी सरकार होते हुए भी मंदिर में विराज नहीं पाईं।

उमा ने किया था पार्टी का सूखा खत्म
साल-2003 के चुनाव में उमा भारती बीजेपी से सीएम पद का चेहरा थीं। इन चुनाव में उन्होंने 10 सालों के दिग्विजय शासन ( कांग्रेस सरकार) को खत्म कर सूबे में बीजेपी की सरकार बनवाई थी, लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में उमा भारती का नाम नहीं होना हर किसी को हैरान कर रहा है। अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

प्रचारकों की सूची से साध्वियों की छुट्‌टी Read More »

ग्लोबल प्राइड वुमेंस अवॉर्ड से 14 महिलाओं को किया सम्मानित

निशा जोशी योग एकेडमी तथा योग गंगा योगिक, साईंटिफिक एंड स्प्रीचुअल फाउंडेशन ने विश्व महिला दिवस पर विविध क्षेत्रों मे बेहतर काम कर रही 14 महिलाओ को पांचवे ग्लोबल प्राइड वुमेंस नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। आयोजन बफार्नी धाम के सामने सोपा आॅडिटोरियम में आयोजित किया गया था। निशा जोशी ने बताया कि समारोह में मिशन कौन्तेय के तीसरे और चौथे फ्री योगा टीचर ट्रेनिंग कोर्स के दीक्षांत समारोह में 62 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही योग पर राष्ट्रीय सेमिनार भी हुआ जिसका विषय था ‘योग एवं भगवदगीता के माध्यम से स्व प्रबन्धन’। गीता में स्पष्ट लिखा है कर्म करो और फल की चिंता मत करो। स्वयं पर विश्वास रखो और आत्मबल को अपना हथियार बनाओ। चुनौतियों से घबराना नही है बल्कि उससे मुकाबला करना है।
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर थे। अध्यक्षता अर्चना खेर अतिरिक्त महाधिवक्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने की। डॉ. सौम्या कपूर, योगिनी हेमलता शर्मा, (जयपुर), हृदय योग विशेषज्ञ डॉ. भारत रावत, ब्रिगेडियर सौरभ जैन, मंजूषा राघव, इंदिरा पाटीदार, सौंदर्य शिक्षिका उन्नति सिंह विशेष अतिथि थे।
डॉ. कपूर ने कहा कि नारी शक्ति का पर्याय है कि उसने असुरों तक का संहार किया है। नारी शक्ति जितनी अधिक शिक्षित, स्वस्थ और सुरक्षित होगी उतना ही हमारा राष्ट्र और समाज मजबूत होगा। आवश्यकता है। हम नारी शक्ति को सही दिशा में ले जाए तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
अर्चना खेर ने कहा कि यहां आकर के मुझे एक अलग ही अनुभूति हुई, महिलाएं अपनी मयार्दा में रहे, लेकिन अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है तो उसका खुलकर विरोध करे। आज की महिलाएं सशक्त है, निर्भीक है और वह आकाशीय ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है।
डॉ. भारत रावत ने कहा कि हमारे युवा समय के पाबंद रहे, अनावश्यक कार्यो में टाइम वेस्ट नही करे। स्वास्थ सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए स्टेमिना के साथ स्ट्रेंचिंग और स्टेबिलिश को भी महत्व दे।

ग्लोबल प्राइड वुमेंस अवॉर्ड से 14 महिलाओं को किया सम्मानित Read More »

22.94 करोड़ टैक्स वसूलने के लिए सहारा सिटी की 1.8 हैक्टेयर जमीन होगी नीलाम

इंदौर। आर्थिक संकट से जूझ रहे और लेनदारों से परेशान इंदौर नगर निगम ने अब अपना खाली खजाना भरने के लिए कड़ा एक्शन लेते हुए बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसा है। निगम ने 22 करोड़ 94 लाख रुपए बकाया टैक्स वसूलने के लिए बायपास बिचौली मदार्ना स्थित सहारा इंडिया होम्स की सम्पत्ति बेचने का फैसला लिया है। 26 मार्च को सहारा की कुल 31 हेक्टेयर संपत्ति में से निगम 1.8 हेक्टेयर यानी 18066.46 वर्गमीटर रिक्त भूखंड नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। आर्थिक संकट से अपने को उभारने के लिए नगर निगम अब एक्शन मोड़ में है। नवागत निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बड़े बकायादारों की सम्पत्ति कुर्क और नीलाम करने के निर्देश दिए है। निगम ने तय किया है कि बकाया टैक्स की वसूली में किसी भी प्रकार ढिलाई नही दी जाएगी और सख्ती से वसूली की जाएगी। इसी कड़ी में निगम पहली बङी कार्रवाई करने जा रहा है। सहारा इंडिया सिटी होम्स की संपति को नीलाम करने की तैयारी करली गई है।
निगम अपर आयुक्त राजस्व अभिलाष मिश्रा के अनुसार आयुक्त शिवम वर्मा के निदेर्शानुसार राजस्व की बकाया राशि होने पर बकायादारों के विरूद्ध जब्ती व कुर्की के साथ ही नीलामी भी की जा रही है। इसी क्रम में झोन क्रमांक 19 अंतर्गत स्थित संपति सहारा इंडिया कमर्शियल कॉपोर्रेशन लिमिटेड सहारा सिटी होम्स पता सर्वे 167 से 187 तक ग्राम बिचौली मदार्ना बायपास रोड (क्षेत्रफल 18066.46 वर्ग मीटर रिक्त भूखण्ड) पर बकाया राशि 22 करोड 94 लाख रुपए से अधिक होने पर पूर्व में कुर्की की कार्यवाही की गई थी। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत उक्त संपति पर झोन राजस्व विभाग में निगम देय संपतिकर एवं अन्य कर की राशि बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। जो जैसा है, जहां हैं के आधार पर दिनांक 26 मार्च 2023 को नीलामी की कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। अपर आयुक्त मिश्रा के अनुसार रिक्त भूमि की कीमत कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार 30 करोड़ रुपए है।

22.94 करोड़ टैक्स वसूलने के लिए सहारा सिटी की 1.8 हैक्टेयर जमीन होगी नीलाम Read More »

सड़क पर पलटा ट्रक…भूसे से लगा जाम

शिप्रा फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह भूसे से भरा एक मिनी ट्रक ऐसा पलटा कि सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। वहीं पिछला हिस्सा ब्रिज पर लटक गया। जिससे भूसा बिखरा। देवास से इंदौर की ओर आने वाले वाहनों की कतार लगती रही। जिसे देखते हुए औद्योगिक थाने का बल लगाया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ भूसा दूसरे ट्रक में शिफ्ट कराया। क्रेन से शाम को ट्रक भी हटा दिया गया है। ड्राइवर कमलेश को घुटने में चोट आई। उसने बताया कि एक कार वाले को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई थी।

सड़क पर पलटा ट्रक…भूसे से लगा जाम Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights