Hindustanmailnews

इंदौर

स्वच्छता के साथ नोटा में भी नंबर वन इंदौर…!

इंदौर। कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने से इंदौर देश में एक और रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। देश का सबसे स्वच्छ शहर के साथ ही इंदौर के नोटा में भी नंबर वन आने की पूरी संभावना है। बम के मैदान छोड़ने के बाद कांग्रेस ने पार्टी के मतदाताओं को नोटा पर वोट देने की अपील की है। इसके चलते कांग्रेस के कट्टर समर्थकों ने तो नोटा को वोट देने का मन बनाया है। साथ ही ह्यबम कांडह्ण से शहर की जनता भी बड़ी संख्या में नाराज है। अधिकांश लोग कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के पीछे भाजपा के कुछ नेताओं को जिम्मेदार मान रहे है और उनसे नाराज भी हैं। ऐसे लोगों ने भी नोटा को वोट देने का मन बनाया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इंदौर संसदीय क्षेत्र से नोटा को 5045 वोट मिले थे और वह चौथे नंबर पर रहा था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की गोपालगंज सीट पर सबसे ज्यादा 51660 लोगों ने नोटा चुना था। इस बार इंदौर यह रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है।
लग चुकी है भाजपाइयों की क्लास
नोटा के मुद्दे पर दिल्ली में बैठे भाजपा हाईकमान ने इंदौर के नेताओं की क्लास ली है। रविवार रात स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के नोटा अभियान को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी गई थी। कहा गया कि इससे भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

नोटा पर इनके विचार…
प्रजातंत्र का मतलब जनता के बीच जाकर जनता का निर्णय हासिल करना है कि वह क्या चाहती है। चुनाव इसलिए ही होते हैं। इंदौर के इतिहास में अपनी तरह के पहले चुनावी पाला बदल के बाद शहर के कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने फोन करके नाराजगी जताई। इन लोगों ने नोटा का विकल्प चुनने की बात कही।

  • सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व इंदौर सांसद
    यह लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की नहीं, बल्कि भाजपा और जनता के बीच की है। जनता नोटा का बटन दबाकर भाजपा को सबक सिखाएगी। हम नोटा को वोट देने की अपील सभी मतदाताओं से कर रहे हैं।
    -जीतू पटवारी, अध्यक्ष, मप्र कांग्रेस
    नोटा के लिए कांग्रेस का आह्वान 100 प्रतिशत नकारात्मक है। इस आह्वान पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं है क्योंकि कांग्रेस पिछले 10 साल में देश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। नोटा की अपील बेअसर रहेगी।
  • कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री, मप्र शासन
    लोग अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए स्वतंत्र है, लेकिन एक राष्ट्रीय दल नोटा पर वोट देने का आव्हान कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
    -शंकर लालवानी, भाजपा उम्मीदवार, इंदौर लोकसभा
    जब चुनाव लड़ रहा कोई भी उम्मीदवार मतदाता की पसंद का नहीं है तो वह नोटा का विकल्प चुन सकता है।
    -अनुपम राजन,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

10 फीसदी कांग्रेसियों ने भी चुना नोटा…तो बन जाएगा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 1629108 वोट पड़े थे जिसमें से कांग्रेस के पंकज संघवी को 520815 वोट मिले थे जो कुल मतदान का 31.96 फीसदी था। अब यदि इसमें से सिर्फ 10 फीसदी अर्थात 52081 मतदाताओं ने भी नोटा को चुना तो इंदौर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना तय है बशर्ते देश की किसी अन्य संसदीय सीट पर नोटा को इससे ज्यादा वोट नहीं मिले।राजनैतिक जानकारों का कहना है कि नोटा को मिलने वाले वोटों की संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाखों में रहेगी। नीरस चुनाव के चलते यदि आधे कांग्रेसियों ने भी मतदान नहीं किया तब भी 2.60 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनकी नोटा का बटन दबाने की पूरी संभावना है। वहीं कांग्रेस से इतर आम जनता में भी नाराजगी है, तो वहां से भी कुछ वोट विरोध स्वरूप नोटा में शिफ्ट हो सकते हैं।

स्वच्छता के साथ नोटा में भी नंबर वन इंदौर…! Read More »

नगर निगम में 125 करोड़ से अधिक का फर्जी बिल घोटाला

इंदौर नगर निगम में हुए 125 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी बिल घोटाले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में नगर निगम के जिन कर्मचारियों को पकड़ा गया है उन्होंने पुलिस पूछताछ में कई बड़े लोगों के नाम उगले हैं, जिसमें कई राजनेता शामिल है। वहीं मामले में प्रदेश सरकार ने भी जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर की अध्यक्षता में गठित समिति अपनी रिपोर्ट एक पखवाड़े में सरकार को सौपेंगी। समिति में वित्त सचिव अजित कुमार व लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को शामिल किया गया है। जांच में बड़े खुलासे के संकेत है। उल्लेखनीय है कि घोटाला उजागर होने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सीएम मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से घोटाले की उच्च स्तर पर जांच कराने की मांग की थी। इसी मांग पर सीएम ने जांच के लिए समिति गठित की है। वहीं निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी अपर आयुक्त सिद्धर्थ जैन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था जिसकी जांच लगभग पूरी हो गई है। जानकारों का कहना है उच्च स्तरीय जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद है। जांच में वे बड़े चेहरे भी सामने आ सकते है,जो किसी न किसी रूप में घोटाले से जुड़े है। जानकारों के अनुसार पुलिस जांच कुछ बड़े नाम सामने आए हैं लेकिन राजनैतिक पहुंच के चलते पुलिस के हाथ उन लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे है।

2 फर्म को किया ब्लैक लिस्ट, केस दर्ज
ड्रेनेज घोटाले की जांच में दो फर्मे भी जुड़ गई है। क्रिस्टल इंटरप्राइजेज और ईश्वर इंटरप्राइजेज के नाम से पंजीकृत इन फर्मों से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर ने पांच करोड़ रुपए का गबन किया है। शुक्रवार को एमजी रोड़ पुलिस ने निगम अफसरों की शिकायत पर दोनों फर्मों के संचालकों पर दो नई एफआईआर दर्ज कर ली। इन दोनों फर्मों को नगर निगम ने ब्लैक लिस्ट भी कर दिया है। नगर निगम अफसरों ने स्वयं संज्ञान लेते हुए संचालक इमरान खान (क्रिस्टल) निवासी जूनी कसेरा बाखल और मौसम व्यास (ईश्वर) निवासी पलसीकर कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। दोनों फर्मों में 5 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।

नगर निगम में 125 करोड़ से अधिक का फर्जी बिल घोटाला Read More »

स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में 175 नकलची पकड़ाए, अगले माह सुनवाई

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल प्रकरण में कमी देखी गई है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के दौरान 175 नकलची पकड़ाए है। यह प्रकरण केंद्रों पर उड़नदस्ता दल और आब्जर्वर ने बनाए है। वैसे अधिकांश मामलों में चेकिंग के समय नकल सामग्री जब्त की गई। अब इनकी सुनवाई नकल समिति अगले महीने करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक कोरोनाकाल के बाद विद्यार्थियों ने पढ़ने में रूचि दिखाई है। साथ ही केंद्रों पर सख्ती बरती गई है। 5 मार्च से बीए, बीकाम, बीएससी, बीएचएससी, बीए पत्रकारिता सहित अन्य पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की परीक्षा शुरू हुई, जिसमें बीए-बीएससी के पेपर 12 जून तक चलेंगे। परीक्षाओं में 60 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए है। 120 परीक्षा केंद्र बनाए थे। 65 फीसद केंद्र पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।
यहां तक कि संवेदनशील केंद्र पर नजर रखने के लिए आब्जर्वर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जबकि दस से ज्यादा उड़नदस्ते बनाए थे।अकेले इंदौर शहर पांच उड़नदस्तों ने कालेजों का निरीक्षण किया। वहीं बाकी जिलों के केंद्रों पर एक-एक टीम ने दौरा किया। डेढ़ महीने के भीतर 170-175 नकलची विद्यार्थी पकड़ाए है। बीए में सबसे अधिक छात्र-छात्राओं ने नकल की है। बीकाम के विद्यार्थियों ने पेपर शुरू होने से पहली नकल सामग्री केंद्र पर जमा करवा दी थी।

स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में 175 नकलची पकड़ाए, अगले माह सुनवाई Read More »

फरार आरोपी इंजीनियर राठौर पुलिस की पकड़ से बाहर…पत्नी से की पूछताछ

सवा सौ करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। राठौर की तलाश में पुलिस अनेक स्थानों पर दबिश दिए जाने की बात कह रही है।
गुरुवार को पुलिस ने राठौर की पत्नी पत्नी शालिनी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी सब इंजीनियर उदय भदौरिया को भी साथ ले गई थी। पुलिस को दो अन्य फर्मों की जानकारी मिली है जिनमें फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपयों का भुगतान हुआ है।
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के अनुसार आरोपी उदय भदौरिया नगर निगम में उप अभियंता है और अभय राठौर का रिश्तेदार है। उदय से मिली जानकारी के आधार पर एमजी रोड टीआई विजय सिंह सिसोदिया, एसआई कमल किशोर गुलाब बाग स्थित राठौर के घर पहुंचे और पूरे घर की तलाशी ली। आरोपी राहुल बढेरा ने पूछताछ में राठौर को ही मास्टर माइंड बताया है। उसने कहा कि सब राठौर के इशारे पर होता था। 50 प्रतिशत से ज्यादा कमीशन लेता था। राहुल ने बताया कि क्रिस्टल और ईश्वर इंटरप्राइजेज में भी इसी तरह फर्जी बिलों से भुगतान हुआ है। दोनों फर्म राठौर के इशारे पर बनाई गई थी। आरोपी लिपिक राजकुमार सालवी ने पूछताछ में बताया कि वह खुद भी ठेकेदारी करता था। वर्ष 2008 के आसपास उसकी फर्म निशांत क्रिएशन और गुरुकृपा इंटरप्राइजेज में करोड़ों के कार्यों का ठेका लिया था। मामले में पुलिस आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। आरोपियों की ऐसी संपत्ति मिली है जो रिश्तेदारों के नाम पर है।
घोटाले में बड़े लोग शामिल…
मूलत: आगरा (उप्र) निवासी राठौर वर्षों से घोटाले कर रहा है। छह साल पूर्व आर्थिक अपराध ब्यूरो ने छापा मार कर 19 करोड़ की जमीन, 40 बैंक खाते, मकान, प्लाट की जानकारी निकाली थी। फर्जी टैंकर कांड भी पकड़ में आया, लेकिन जांच दब गई। राठौर की पत्नी शालिनी का दावा है कि राठौर तो मोहरा है। घोटाले में बड़े लोग शामिल हैं। एक व्यक्ति कैसे घोटाला कर सकता है? इतना रुपये दिखना भी चाहिए। 2018 से साजिश चल रही है। एफआईआर के कुछ दिन पूर्व ही ज्वाइन हुआ था। अचानक नया कांड खुल गया। हमारे साथ सब फंसेंगे। शालिनी का इशारा बड़े अफसरों की तरफ था। हालांकि वह नाम नहीं बता रही।
आॅडिट और लेखा विभाग पर शक…
पुलिस आडिट विभाग में पदस्थ समर सिंह सहित लेखा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका जांच रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही मिली है। आरोपियों के काल विवरण की जांच की जा रही है। संपर्क में रहे अधिकारियों से तार जोड़े जा रहे हैं।

फरार आरोपी इंजीनियर राठौर पुलिस की पकड़ से बाहर…पत्नी से की पूछताछ Read More »

विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी मुगालते में थे, जनता ने भ्रम तोड़ दिया- सिलावट

भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी का जनसम्पर्क अभियान जारी है। उन्होंने सांवेर विधानसभा के सांवेर और पालिया मंडल में मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपालसिंह चौधरी, जिला महामंत्री कैलाश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय औरविधानसभा प्रभारी अंतर दयाल की उपस्थिति में सांवेर के भंवरासला से जनसंपर्क की शुरूवात की। अजनोद में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लालवानी ने कहा कि सांवेर विधानसभा चुनाव में कार्यकतार्ओं के परिश्रम से हमने इतिहास रचने का काम किया था। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस भी मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रही थी, कांग्रेस के नेता मुगालते में थे कि उनकी सरकार बन रही है, उनके भ्रम को तोड़ने का काम मध्यप्रदेश की जनता ने किया है। जनसंपर्क के दौरान कैलाश व्यास, धीरेंद्र व्यास, अंकित जैन, सुरेश सिंह धनखेड़ी, सत्यनारायण आजाद, मुकेश राजावत, अनंत पंवार, भारत सिंह चिमली, दिलीप सिंह चौधरी, पार्षद सुरेश कुरवाडे, राकेश सोलंकी, श्रवणसिंह चौहान और, वरुण पाल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी मुगालते में थे, जनता ने भ्रम तोड़ दिया- सिलावट Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights